राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के बुरहानपुर जिलाध्यक्ष बने पार्षद ईनाम अंसारी, न्यामतपुरा वार्ड में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वसीम अंसारी द्वारा न्यामतपुरा वार्ड पार्षद ईनाम अंसारी (बब्बू सेठ) को बुरहानपुर ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वार्ड वासियों एवं समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर गत दिवस न्यामतपुरा वार्ड में सरपंच मोमिन जमात न्यामतपुरा अब्दुल वहीद (बाबू काका), सरपंच मोमिन जमात बुरहानपुर रईस अहमद अंसारी (पेट्रोल पंप) सहित समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका भव्य एवं ज़ोरदार स्वागत किया गया।

ईनाम अंसारी की यह नियुक्ति उनके निरंतर सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सशक्त नेतृत्व क्षमता को देखते हुए की गई है। पार्षद ईनाम अंसारी (बब्बू सेठ) लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन और अधिक सशक्त होकर समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.