करहिया सघन में हिंदू समरसता भोज का आयोजन, सामाजिक एकता और सौहार्द का दिया गया संदेश | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

करहिया सघन में हिंदू समरसता भोज का आयोजन, सामाजिक एकता और सौहार्द का दिया गया संदेश | New India Times

ग्राम पंचायत करहिया सघन चौराहे पर स्थित संत मौनी दास मंदिर परिसर में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में आज हिंदू समरसता भोज (खिचड़ी भोज) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री लाल जी त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लॉक भनवापुर रहे।

करहिया सघन में हिंदू समरसता भोज का आयोजन, सामाजिक एकता और सौहार्द का दिया गया संदेश | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी जनपद सिद्धार्थनगर के जिला महामंत्री (संगठन) श्री संजय मिश्रा ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार खिचड़ी में चावल, दाल, आलू, टमाटर, अदरक, धनिया और मिर्च एक साथ मिलकर स्वाद को बढ़ाते हैं, उसी प्रकार समाज में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य एवं दलित वर्ग को भी आपसी भेदभाव और छुआछूत को त्यागकर एकजुट होकर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनपद में एक सशक्त और संगठित हिंदू समाज की स्थापना के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हिंदू समाज हर स्तर पर अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य अवधेश कुमार पाठक, रामेन्द्रनाथ मिश्र (पूर्व ब्लॉक संरक्षक, इटवा), अशोक कुमार पाण्डेय (पूर्व ब्लॉक प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी भनवापुर), अक्षय पाण्डेय, रामबली चौधरी, कमलेश विश्वकर्मा, हरिराम शर्मा, सदानंद त्रिपाठी, सुरेश यादव, आनंद पाण्डेय, सोमई यादव, रामकेतार गुप्ता, राहुल कसौधन, संजय गुप्ता, पिंटू अग्रहरि, दिलीप कश्यप, रामबालक चौहान, रामकिशोर मौर्य, पूर्णमासी विश्वकर्मा, अभिनंदन त्रिपाठी, रवि यादव, रवि शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दुलारे चौहान, राजकुमार वरुण, आलोक त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, दिलीप चौहान, रामदुलारे विश्वकर्मा, विश्राम चौरसिया, राजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सौहार्द और एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By nit