ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर ने कथावाचक सोनाली दीदी का स्वागत किया, 23 जनवरी को कथा का समापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के मालीवाड़ा स्थित शिव मंदिर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कथावाचक आदरणीय सोनाली दीदी का ताप्ती सेवा समिति द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।

अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रीसंत सावता माली वारकरी मंडल एवं समस्त वार्ड वासियों द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आध्यात्मिक महोत्सव में व्यास पीठ पर प्रसिद्ध कथावाचिका हभप सोनाली दीदी महाजन विराजमान हैं। वे 16 जनवरी से अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों और भक्ति मार्ग का रसपान करा रही हैं।

इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुनीत साकले, अभय बालापुरकर, अधिवक्ता भूपेंद्र जूनागढ़े, अता उल्लाह खान, अजय राठौर, जैकी चढ़ा, मोहन दलाल, सचिन सोनगिकर, बसंत पाल, राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे।

जी टॉकीज’ फेम कथावाचक सोनाली दीदी

ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने जानकारी देते हुए कि ज़ी टॉकीज’ फेम प्रसिद्ध कथावाचिका हभप सोनाली दीदी महाजन पुणे के आडंदी से यहां पधारी हैं। जिनका सभी श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रविवार शाम 4 बजे सम्मानित किया गया। उनकी कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर ‘कथासार’ और ‘कीर्तन साधना’ के माध्यम से भी किया जा रहा है।

23 जनवरी को होगी पूर्णाहुति

यह कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के भव्य जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा, जो अयोध्या मंदिर उत्सव की यादें ताज़ा करेगा। 23 जनवरी को कथा की पूर्ण आहुति, ‘काल्याचे कीर्तन’ और विशाल महाप्रसादी (भंडारा) के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

कथा में सहयोगी संस्थाएं

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नवदुर्गा उत्सव समिति, माली किंग टाऊ ग्रुप, एवं मालीराजा ग्रुप सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यवस्थापकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article