बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन सहायक शिक्षकों ने ड्यूटी करने से किया इंकार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन सहायक शिक्षकों ने ड्यूटी करने से किया इंकार | New India Timesअमीरनगर खीरी कस्बे के जहीर हसन अल्पसंख्यक इण्टर कालेज के समस्त वित्तविहीन सहायक अध्यपकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में डयूटी करने से मना कर विद्यालय के गेट पर खड़े हो ड्यूटी ना करने का बहिष्कार किया। पुरानी सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को दिया जाने वाला मानदेय वर्तमान सरकार ने बिना कोई कारण बताए रोक दिया है, जिससे नाराज़ शिक्षक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी ना करके विद्यालय के गेट पर खडे हो गए।
जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक इमरान खां, विरासद अली, मोबिन खां, संग्राम सिंह, सुरेश कुमार सिंह, मनोहर लाल, हरिपाल सिंह ,मुकेश बाजपेयी, अनुराग यादव ,अवनीश शर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.