तीन आतंकी छुपे होने की सूचना से लखनऊ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में लगी | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

तीन आतंकी छुपे होने की सूचना से लखनऊ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में लगी | New India Timesलखनऊ में एक फोन कॉल पर आतंकियों के छुपे होने की सूचना से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश एन्क्लेव के गार्ड रूम में इण्टरकॉम पर एक कालर ने सूचना दी कि 3 आतंकी छुपे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। स्थानीय पुलिस ने सभी फ्लैटस को खंगाला लेकिन कोई आतंकी नहीं मिला।

तीन आतंकी छुपे होने की सूचना से लखनऊ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में लगी | New India Timesपुलिस के मुताबिक कॉलर का भी पता नहीं लग पाया है। कुछ ही देर में मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लखनऊ पीजीआई क्षेत्र के आकाश एन्क्लेव का यह मामला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.