फाइनल में इटवा ने जमोहना को हराकर खिताब किया अपने नाम, छोटू बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

फाइनल में इटवा ने जमोहना को हराकर खिताब किया अपने नाम, छोटू बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट | New India Times

सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिकरी में खेले गए फाइनल मुकाबले में इटवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमोहना को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमोहना की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। जमोहना की ओर से कृष्णा यादव ने 30 रन और उमेश ने 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इटवा की ओर से गेंदबाजी में कमर ने 3 विकेट और धर्मेंद्र ने 1 विकेट लेकर जमोहना की पारी को सीमित किया।
88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटवा की टीम की शुरुआत खराब रही और उसके लगातार तीन विकेट जल्दी गिर गए।

इसके बाद छोटू ने मोर्चा संभालते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ ज़ीशान ने 23 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को 7.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी।

जमोहना की ओर से कृष्णा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इटवा के तीन लगातार विकेट झटके। भले ही उनकी टीम मुकाबला जीत नहीं सकी, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

वहीं इटवा की ओर से पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article