कुंडीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में कुंडीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी महेन्द्र भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने 13 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पकड़े गए आरोपियों में हरिराम वर्मा पिता स्वरूप वर्मा (उम्र 25), निवासी धनौरा, मुकेश वर्मा पिता संतोष वर्मा (उम्र 24), निवासी धनौरा, अभिलाष उर्फ लाला वर्मा पिता लखीराम वर्मा (उम्र 20), निवासी केवलारी संभा, हाल सुक्लूढाना थाना कुंडीपुरा शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2025 को ग्राम सारना स्थित उदित हार्डवेयर के सामने से एक काले रंग की लाल पट्टी वाली हीरो स्प्लेंडर (MP28ZA5896) चोरी की थी। इसके अलावा 05 अक्टूबर 2025 को पोला ग्राउंड में आयोजित शहनाज अख्तर के कार्यक्रम स्थल से भी एक अन्य काले रंग की स्प्लेंडर बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
चुराई हुई दोनों मोटरसाइकिल बेचने के लिए अभिलाष उर्फ लाला वर्मा को सौंप दी गई थीं। पुलिस ने मेमोरेण्डम के आधार पर दोनों गाड़ियों को कुल कीमत लगभग ₹1,40,000 बरामद कर लिया है।
कुंडीपुरा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article