मुसलमान भी राष्ट्रवादी हैं, भाजपा को देंगे वोट; पश्चिम बंगाल में बदलेगी सरकार: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है और वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा ईडी के साथ किया गया व्यवहार उचित नहीं है।

निशंक एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के छावनी क्षेत्र स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकारी जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित की गई हैं और वे अपना दायित्व निभा रही हैं। निशंक ने कहा कि मुसलमान समाज में सभी लोग गलत नहीं हैं, बल्कि उनमें अच्छे और राष्ट्रवादी लोग भी हैं, जो देशहित में सोचते हैं और भाजपा को वोट देंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आस्था के केंद्र हैं और सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। निशंक ने कहा कि वे और योगी आदित्यनाथ संसद में एक साथ बैठते थे और वे उनके कार्यों से भली-भांति परिचित हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार की भी सराहना करते हुए कहा कि वहां के युवा मुख्यमंत्री अच्छा कार्य कर रहे हैं। निशंक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

इस अवसर पर डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिवकुमार लवानिया, अधिवक्ता सौरभ गुप्ता, योगेश तिवारी एडवोकेट, चौधरी वीरेंद्र सिंह (पूर्व पार्षद), चंद्रपाल सिंह पोनिया (पूर्व कमिश्नर), डॉ. मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह रावत, कैप्टन आरसी शर्मा, बॉबी गौतम, हवलदार हरवीर सिंह चाहर, अमर सिंह चौधरी, सुरेश सैनी, नंद किशोर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article