मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के आरोपी युवक को थाना रोजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना रोजा पुलिस को सूचना मिली थी कि शिकायतकर्ता की नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक एवं पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।
पुलिस ने नाबालिग युवती को बरामद करते हुए अहमदपुर टिक्कल निवासी आरोपी कामरान को अहमदपुर टिक्कल जाने वाले फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी कामरान के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
