ग्राम झौंतकला में स्वीकृत सड़क मार्ग बदलने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम झौंतकला में स्वीकृत सड़क मार्ग बदलने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति | New India Times

ग्राम झौंतकला, छौंवढाना वार्ड नं. 7, तहसील जुन्नार, जिला छिंदवाड़ा के निवासी शिकायत कर रहे हैं कि शासन की योजना के तहत हमारे वार्ड से होकर गुजरने वाली लगभग 1.5 किलोमीटर की डामर सड़क का मार्ग बदलकर अन्य वार्ड (वार्ड नं. 14, ग्राम बटिया) की ओर मोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का मार्ग पंचायत के सरपंच सुक्ष्मन आहके और पंचायत सचिव द्वारा अन्य लोगों को बहकाकर अपने मनमाने ढंग से बदलवाया गया। जब वार्ड के लोग आपत्ति जताते हैं तो अधिकारी उनका ध्यान नहीं रखते और कह रहे हैं कि “हम जहाँ बनाए वही देखेगा।”

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नं. 14 में पहले से ही अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं और उनके वार्ड (वार्ड नं. 7) के रास्ते से सड़क बनना चाहिए। अगर इसे रोका नहीं गया तो वार्ड वासियों और आसपास के गांव के लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई होगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि स्वीकृत सड़क मार्ग पर ही डामर सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाए और वार्ड नं. 14 की ओर सड़क बदलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.