मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
एसएसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने कचहरी परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था तथा न्यायालय परिसर में आमजन की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का अवलोकन किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ सिटी पंकज पंत ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

