शिकायत पर तुरंत कार्रवाई: विधायक ने घटिया नाला निर्माण तुड़वाया | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कस्बा कांट क्षेत्र में मदनपुर रोड से सामुदायिक शौचालय तक लगभग 450 मीटर लंबे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिलने पर विधायक अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

विधायक ने नगर पंचायत की जेसीबी मशीन से घटिया निर्माण को तुरंत उखड़वा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों को भविष्य में सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ करने की चेतावनी भी दी। ददरौल विधायक की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी और संतोष की लहर दौड़ गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.