वरिष्ठ पत्रकार एवं इस्लामी चिंतक परवाज़ रहमानी साहब का इंतकाल | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

साप्ताहिक दावत के पूर्व मुख्य संपादक, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की केंद्रीय मजलिस-ए-शूरा के पूर्व सदस्य तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जनाब परवाज़ रहमानी साहब का इंतकाल हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता, धार्मिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है।

परवाज़ रहमानी साहब एक प्रखर विचारक, सधे हुए संपादक और नेकदिल इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा इस्लामी पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक कार्यों में लगाया। साप्ताहिक दावत के माध्यम से उन्होंने वैचारिक पत्रकारिता को नई दिशा दी और अनेक युवाओं का मार्गदर्शन किया।

उनके इंतकाल की खबर से देशभर में उनके चाहने वालों, सहकर्मियों और शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा
कल नमाज़-ए-ज़ुहर के बाद
मस्जिद इशाअत-ए-इस्लाम, केंद्र जमाअत-ए-इस्लामी हिंद में अदा की जाएगी। केंद्र में नमाज़-ए-ज़ुहर का समय 01:15 बजे निर्धारित है।

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करे और उनके परिजनों व शोकसंतप्तों को सब्र-ए-जमील प्रदान करे।
आमीन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article