समी जामदार अपने आप में एक मिसाल, पद मिलने से युवाओं में उम्मीद की किरण | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

समी जामदार अपने आप में एक मिसाल, पद मिलने से युवाओं में उम्मीद की किरण | New India Times

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समी जामदार अपने समर्पित कार्यों के कारण शहर में एक अलग पहचान रखते हैं। चाहे राजनीति हो या सामाजिक कार्य, समी जामदार हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभाते हैं।

समी जामदार का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है, लेकिन समी ने अपनी पहचान अपने व्यक्तिगत परिश्रम और कार्यशैली से स्वयं बनाई है।

कई वर्षों से वे प्रहार जनशक्ति पक्ष के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष के आदेश पर उन्हें अकोट शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इस नियुक्ति के बाद अकोट के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि आने वाले समय में प्रहार जनशक्ति पक्ष की पकड़ शहर में और मजबूत होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article