खेमराज तितरे बने तेली समाज सलाहकार समिति के अध्यक्ष, समाज को मिलेगी नई दिशा | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

खेमराज तितरे बने तेली समाज सलाहकार समिति के अध्यक्ष, समाज को मिलेगी नई दिशा | New India Times

नगर के तेली समाज ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास की दिशा में एक नई पहल करते हुए सलाहकार समिति का गठन किया है। समाज के अध्यक्ष श्री भूषण केवटे तथा प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी श्री खेमराज तितरे को सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवगठित समिति का मुख्य उद्देश्य समाज की कार्यकारिणी को अनुभवी मार्गदर्शन देना, फिजूलखर्ची रोकना, तथा पारिवारिक और सामाजिक विषयों को आपसी सामंजस्य व सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान करना है।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील घाटोडे, महिला अध्यक्ष देविका भांगे, डॉ. रामभाऊ मेटागंगे, एडवोकेट विजय केवटे, वसंता लेन्डे, पिपला अध्यक्ष राहुल मदनकर, राजू कोल्हे, प्रशांत गायधने, विष्णु लेन्डे, नरेश वघाले, देवेन्द्र बारई, जयंत घोडे सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
श्री तितरे की नियुक्ति पर पूरे समाज में खुशी का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article