मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
गुरुकुल सेवा ट्रस्ट गरीब एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
संस्था के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “युवा प्रतिभा मंच” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
संस्थापक एवं अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि संस्था में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को जिला स्तर पर कॉमेडी, सिंगिंग और डांसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं पूरे वर्ष अच्छे अंक, नियमित उपस्थिति और अनुशासन बनाए रखते हैं, उन्हें “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।
साथ ही जिन छात्रों के माता-पिता पूरे वर्ष पैरेंट-टीचर मीटिंग में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं, उन अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाता है।
सागर ने बताया कि आज संस्था द्वारा जनपद के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, महेंद्र चावला, विशेष और मुबारक अली सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.पी. गुप्ता, अग्रसेन सिंह, राजीव कुमार, एडवोकेट मेघा गुप्ता और आशीष वर्मा उपस्थित रहे।
