इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने अपने जन्मदिन 2 जनवरी को एक सार्थक पहल करते हुए नवाचार लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी उन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए बनाई गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और जिला मुख्यालय पर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उच्च शुल्क का भुगतान नहीं कर सकते।
विधायक ऋषि अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं भी एक समय छात्र रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं के लिए शिक्षा को आसान बनाना चाहते थे। इसी सोच के तहत उन्होंने बच्चों के लिए एक सर्व सुविधायुक्त आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की, जहां वे आरामदायक और बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर सकें।

