कर्ज के दलदल में खत्म हुई जिंदगी, आरोन में युवक ने जहर खाकर दी जान,परिजनों ने सूदखोरों पर लगाए प्रताडऩा के आरोप | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:


गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में कर्ज के बोझ और कर्जदारों के मानसिक दबाव से तंग आकर 32 वर्षीय युवक भूरा खान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम युवक ने जान देने की नीयत से घातक पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। यहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मारपीट और रजिस्ट्री के लिए बनाया जा रहा था दबाव
मृतक भूरा खान, निवासी बस स्टैंड के पीछे आरोन, के परिजनों ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से कुछ प्रभावशाली कर्जदारों और लोन रिकवरी एजेंटों से परेशान था। परिजनों का आरोप है कि अविनाश नामक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक ट्रैक्टर मालिक कर्ज वसूली को लेकर भूरा के साथ मारपीट करते थे। मृतक ने लोन की 40-40 हजार रुपये की सात किश्तें जमा कर दी थीं और मात्र पांच किश्तें शेष थीं, लेकिन लोन कर्मी लगातार घर आकर उसे धमका रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article