मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम जिले में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इस 4000 मीटर की दौड़ में जुन्नारदेव में संचालित आई-मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी की धावक खिलाड़ी आशना धुर्वे (पिता — जगदीश धुर्वे) रतलाम के लिए रवाना हुईं।
कोच योगेश रुखमांगद ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आशना ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। माता-पिता के सहयोग और उसके परिश्रम से आशना अब मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि जिले और शहर का नाम भी रोशन करेगी।
इस प्रतियोगिता के लिए मैनेजर सुमंत लखरा तथा कोच प्रियंका लखरा को नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ देते हुए जिला सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी कप्तान अनुरोध शर्मा, आई-मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी के सदस्य तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश रुखमांगद ने आशना को आशीर्वाद देकर रवाना किया।

