रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आज दिनांक 27/12/2025 को सृजन कार्यक्रम के तहत त्रयोदश दिवस पर DRP लाइन झाबुआ में बालक-बालिकाओं के लिए आउटडोर और इनडोर एक्टिविटी का आयोजन किया गया।

आउटडोर एक्टिविटी के दौरान महिला आरक्षक 267 ने बच्चों को रनिंग, स्ट्रेचिंग, पुश-अप्स और ज़ुम्बा डांस कराया। ट्रेनर सूर्य प्रताप ने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, किक और ब्लॉकिंग की तकनीक सिखाईं। वहीं, प्रधान आरक्षक जगदीश वर्मा ने योगा की कक्षा ली।
इनडोर एक्टिविटी में पुलिस विभाग और उदय संस्था की टीम ने बच्चों से चर्चा की तथा कार्यक्रम के समापन की तैयारी के लिए मार्शल आर्ट और पावर वॉक की प्रस्तुति बताई गई। कार्यक्रम में 35 बालक और 38 बालिकाएँ उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सूबेदार विजेंद्र मुजाल्दा, उप निरीक्षक अनीता तोमर, आरक्षक 199 स्वप्निल, महिला आरक्षक 267 निकिता, म.आर. 419 आयुषी उपस्थित रहे। उदय संस्था की ओर से गब्बू वसुनिया, राजू ओसवाल, रुक्मणि राजपूत, विद्या भूरिया और कविता बरिया भी मौजूद रहे।

