राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पल्लवी और कान्हा | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

जिले की छात्रा पल्लवी धाकड़ और छात्र कान्हा प्रजापति मंदसौर में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अतुल लुंबा ने बताया कि मंदसौर में 26 से 31 दिसंबर तक कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जबकि 2 से 6 जनवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

उल्लेखनीय है कि पल्लवी धाकड़ इससे पहले भी 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं, जो पिछले वर्ष पटियाला (पंजाब) में आयोजित हुई थी।

पल्लवी और कान्हा की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी देवेंद्र पाटेरिया, बास्केटबॉल के नोडल प्रभारी मनोज शर्मा, एनआईएस कोच सचिन सक्सेना, राहुल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं अनिल सूद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article