धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जयंती, अखंड पाठ के बाद लगा अटूट लंगर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जयंती, अखंड पाठ के बाद लगा अटूट लंगर | New India Times

गुरु सिंह सभा, जुन्नारदेव में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसकी विधिवत समाप्ति ज्ञानी राजपाल सिंह जी द्वारा की गई।

अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारे के प्रमुख सुरेंद्र सिंह शरण और सतवीर सिंह शरण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लंगर सेवा की जिम्मेदारी गुरु सेवकों — भारत (बंटी) अरोड़ा, संजय झा, नयन जुनेजा, तुषार जुनेजा, मनदीप सिंह, पीयूष बत्रा, हरिओम धाम, रिंकू पवार और लकी अजवानी — द्वारा निभाई गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article