डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्कार केंद्र के बच्चों को वितरित किए गए गरम कपड़े | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

सेवा भारती गुना के नेतृत्व में संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्कार केंद्र के बच्चों को सुफलाम सेवा न्यास इंदौर के सौजन्य से गरम एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सेवा भारती गुना के अध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी और वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन नखराली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए संस्कार केंद्र के छात्र-छात्राओं को गरम कपड़े

वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा नेता श्री जैन ने सेवा भारती की सराहना करते हुए कहा कि “सेवा भारती द्वारा ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर यह संस्कार केंद्र संचालित किया जा रहा है। निश्चित ही आपके सहयोग से इन बच्चों का संस्कार एवं शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास होगा। इसी उद्देश्य के साथ सेवा भारती निरंतर कार्य कर रही है।”

कार्यक्रम में संजय राठी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्कार केंद्र की निरीक्षक रामकली कुशवाह, शिक्षिका शारदा अहिरवार तथा समिति की सदस्य मीरा बाई अहिरवार, चंदा अहिरवार, कुसुम अहिरवार, रानी, कोमल, कमला, रीना, ज्योति, अनीता और राधा अहिरवार भी उपस्थित रहीं।

सेवा भारती अध्यक्ष डॉ. रघुवंशी ने बताया कि आंबेडकर नगर, हड्डीमील गुना में यह संस्कार केंद्र संचालित है और आगे नगर की अन्य बस्तियों में भी इस तरह के संस्कार केंद्र खोले जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article