अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में बॉलीवुड और पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव कुमार का स्वागत किया गया और बीएसए रोड पर रोड शो निकाला गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारे लिए यह खास क्षण है कि आज बॉलीवुड कलाकार गौरव कुमार मथुरा आए हैं। उनके आगमन पर समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि गौरव कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आकर आशीर्वाद लिया। वे सरल स्वभाव के कलाकार हैं और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
भावना लाइब्रेरी के निर्देशक गगन अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया। युवाओं के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए अभिनेता गौरव कुमार ने कहा कि वे बिना सूचना दिए ब्रज आए थे, इसके बावजूद लोगों ने जो मान-सम्मान दिया, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं। श्रीकृष्ण की नगरी में आकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
स्वागत करने वालों में चन्द्र मोहन दीक्षित, दीक्षित सारस्वत, शिव भोला सोनी, रीना सोनी, जूली शर्मा, बंटी सिद्दीकी, शिवम दीक्षित सहित अनेक लोग शामिल रहे।
