बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन पलटी, चार बच्चे घायल | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा  अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सनशाइन पब्लिक स्कूल रामगढ़ ले जा रही एक मैजिक वाहन के पलटने से चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन क्रमांक MP 28 BD 2353 का चालक संदीप यादव निवासी विनेकी ग्राम खामी से  बच्चों को लेकर स्कूल रामगढ़ जा रहा था।

ग्राम खिरेटी के पास चौरई रोड मुख्य मार्ग पर नाले के समीप चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मुख्य मार्ग से नीचे उतार दिया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में चार बच्चों को चोटें आई, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल चौरई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घायल बच्चों में निहारिका पिता दौलत चंद्रवंशी (5 वर्ष) पार्थ, पिता कमलेश चंद्रवंशी (6 वर्ष) दीक्षा पिता कमलेश चंद्रवंशी (4 वर्ष) सुरभी पिता कृष्ण बिहारी चंद्रवंशी (5 वर्ष) सभी निवासी ग्राम खामी थाना अमरवाड़ा के हैं। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article