मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
एस.एस. कॉलेज के उपप्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने 20 दिसंबर को बेंगलुरू के गार्डन सिटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर हुए इण्डियन कॉमर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं मैनेजिंग एडिटर पद का चुनाव जीता।
इण्डियन कॉमर्स एसोसिएशन भारत के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कॉमर्स शिक्षकों तथा शोधार्थियों का रजिस्टर्ड संघ है। यह संघ वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को सुझाव देना, पाठ्यक्रम सुधारना, शोध पत्र प्रकाशित करना, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करना, प्रतिभाओं को खोजकर सम्मानित करना आदि कार्य करता है।
इसके पदाधिकारियों का चुनाव हर तीन वर्ष में होता है।
इस वर्ष गॉर्डन सिटी विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित कॉन्फ्रेंस में चुनाव संपन्न हुआ। भावी सत्र के लिए प्रो. एम. जयप्पा को अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष-मैनेजिंग एडिटर पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव हुआ।
चुनाव में विजयी पदाधिकारी:
• डॉ. अनुराग अग्रवाल – कोषाध्यक्ष एवं मैनेजिंग एडिटर
• प्रो. एन.के. झा – उपाध्यक्ष (बिहार)
• प्रो. कुलदीप शिवप्रसाद शर्मा – महासचिव (मुंबई)
• प्रो. जस्ति रवि कुमार – संयुक्त सचिव (हैदराबाद)
बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजय प्रमाणपत्र प्रो. के. एस. ठाकुर, कुलपति बाँसबाढा विश्वविद्यालय, राजस्थान द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर के अनेक शिक्षक उपस्थित थे।
जुन्नारदेव लौटने पर डॉ. अनुराग अग्रवाल का महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने आशीर्वाद दिया। प्रबंध समिति के सचिव और अन्य शिक्षकों ने नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ दीं।

