मैहर में बिहार से आए युवकों के साथ मारपीट, 50 हजार रुपये छीने गए | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर में बिहार से आए युवकों के साथ मारपीट, 50 हजार रुपये छीने गए | New India Times

बिहार से आए दो युवकों के साथ मैहर के ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की। युवक सोना-चांदी के आभूषण साफ कराने के लिए गांव पहुंचे थे।

आरोप है कि आभूषण साफ करने के बाद ग्रामीणों ने वजन कम होने का आरोप लगाकर विवाद किया और दोनों युवकों को पीटा। मारपीट के दौरान एक युवक का हाथ चांदी साफ करने वाले केमिकल से जल गया।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने डरा-धमकाकर लगभग 50 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने सुरक्षित लेकर आई। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है और मामले की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article