पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम विवेक कुमार गुप्ता, नागरिकों ने अंडरपास और ट्रेन स्टॉपेज की रखी मांग | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर मुंबई के जनरल मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता का आगमन हुआ। इस दौरान गायत्री कॉलोनी की मातृ शक्ति और वार्ड पार्षद लोचन खवसे द्वारा उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि गायत्री कॉलोनी और आसपास के गांवों में अंडरपास/फुट ओवर ब्रिज नहीं होने से बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों का पांढुर्णा में स्टॉपेज पुनः शुरू करने की मांग भी रखी गई।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें विधायक निलेश उईके, उज्ज्वल सिंह चव्हाण, पार्षद लोचन खवसे, उत्तम झा सहित अन्य लोग शामिल थे।

रेलवे जीएम विवेक कुमार गुप्ता ने आश्वस्त किया कि जनहित में उचित कदम उठाए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.