सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने टंकी पर लगे कीमती सोलर पैनल के कॉपर तार चोरी कर लिए, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
टंकी ऑपरेटर ने इस संबंध में निगोहां पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में जांच-पड़ताल की जा रही है।
सरकारी योजनाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

