4 वर्षीय बालक को चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

4 वर्षीय बालक को चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट | New India Times

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 वर्षीय बालक की हत्या उसके ही चचेरे भाई द्वारा किए जाने का मामला उजागर हुआ है। मृतक का नाम सौरभ पिता राजू कोरी, निवासी — जसवंतपुरा बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ 9 दिसंबर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और साथ ही स्थानीय पुलिस भी खोजबीन कर रही थी। बुधवार को ग्राम जसवंतपुरा में सोसायटी के पास 4 वर्षीय बालक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र कोरी पिता सुखदेव कोरी (उम्र 18 वर्ष), निवासी जसवंतपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अमानगंज नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी कि कानून के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article