राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

विश्व ध्यान योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 10:00 बजे पुलिस थाना परिसर में तनाव मुक्ति हेतु ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्चुअल प्रोजेक्टर के माध्यम से ध्यान योग के महत्व एवं तनाव मुक्ति में उसकी भूमिका पर जानकारी दी गई।

ध्यान योग कार्यक्रम में एसडीओपी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी समरथ सीनम, संदीप जैन बबलू, राकेश मिश्रा, संजय चौरसिया, संजय ब्रजपुरिया, नईम खान, सुधीर बजाज सहित पुलिस थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना परिसर में तनाव मुक्ति के लिए ध्यान योग दिवस का आयोजन किया गया। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर यह एक सकारात्मक और सराहनीय पहल है।

पुलिस कर्मियों पर कार्यभार अधिक होने के कारण वे अक्सर तनाव में रहते हैं, ऐसे में ध्यान योग मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.