हरे कृष्णा ढाबे के पास सड़क हादसा, कार चालक की हालत नाजुक | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी के पास हरे कृष्णा ढाबे के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने आगे खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार चालक सत्य प्रकाश गुप्ता, पुत्र स्व. सुरेश प्रसाद, निवासी दौलतपुर रोड पांडेयपुर, वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने तत्परता से सुचारु करवा दिया।

चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मोबाइल फोन पर बताया कि वे अवकाश पर हैं। सूत्रों के अनुसार घायल सत्य प्रकाश गुप्ता ओरिएंटल बैंक, रॉबर्ट्सगंज शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं और वाराणसी से अपनी कार से आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article