मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल के द्वारा दिन प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में जिला प्रशासन के सहयोग से 15 दिसंबर 2025 सोमवार को जिला पंचायत भवन बुरहानपुर में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 110 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.किमाया साली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. दिव्येश लॉड (कंसल्टेंट फिजिशियन) डॉ. अकरम खान (अस्थि रोग विभाग) कु. श्रुति (नेत्र रोग विभाग) निःशुल्क परामर्श दिया गया।
शिविर में डाइटीशियन कपिल चौरसिया एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.अंकित अटनेरिया ने भी अपनी सेवाएं दी। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।
शिविर के अंत जिला पंचायत सी.ई.ओ. एवं अपर कलेक्टर बुरहानपुर श्री सृजन वर्मा जी ने ऑल इस वेल हॉस्पिटल टीम की सराहना भी की। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

