तामिया की वादियों में गूंजा “लाइट, कैमरा, एक्शन”, तेलुगु फिल्मों की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोज़गार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया की वादियों में गूंजा “लाइट, कैमरा, एक्शन”, तेलुगु फिल्मों की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोज़गार | New India Times

सतपुड़ा की खूबसूरत घाटियां, ठंड के मौसम में कभी धूप तो कभी कोहरा, चारों ओर हरियाली, पहाड़, गांवों की गलियां और कहीं-कहीं बहते झरने—इन मनमोहक नज़ारों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तामिया की ओर आकर्षित किया है। जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामिया-पातालकोट में तेलुगु फिल्म ‘भैरवी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही ‘टारगेट’ और ‘आडू बुलेट रा’ नामक दो अन्य तेलुगु फिल्मों की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

तामिया की वादियों में गूंजा “लाइट, कैमरा, एक्शन”, तेलुगु फिल्मों की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोज़गार | New India Times

कलेक्टर हरेंद्र नारायण एवं जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से तामिया में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक अनुमतियां समय-सीमा में प्रदान की जा रही हैं, जिससे साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुझान लगातार तामिया की ओर बढ़ रहा है।

आगामी लगभग 50 दिनों तक तामिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीन फिल्मों और एक वीडियो एल्बम की शूटिंग की जाएगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से छिंदवाड़ा पहुंचीं प्रसिद्ध निर्माता विजयलक्ष्मी गुड़लुरी एवं निर्देशक जी. अशोक (भैरवी), निर्माता बी. माधव रेड्डी एवं निर्देशक कट्टा श्रीनिवास (आडू बुलेट रा) तथा निर्माता शेख नईम अहमद एवं निर्देशक तनिषा रूपा ने शूटिंग के लिए लोकेशन्स को अंतिम रूप दिया है।

होम-स्टे में भी होगी शूटिंग

फिल्मों की शूटिंग व्यवस्था से जुड़े कोलंबस मल्टीमीडिया के लाइन प्रोड्यूसर उमरगुल खान ने बताया कि शूटिंग के दौरान तामिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पाटन गांव, तामिया व्यू प्वाइंट, तुलतुला मंदिर, तामिया बाजार सहित कई प्रमुख लोकेशन्स को फिल्माया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम काजरा और सावरवानी में भी शूटिंग होगी, जहां होम-स्टे को भी फिल्मों में दिखाया जाएगा।

स्थानीय लोगों को मिल रहा रोजगार

तेलुगु फिल्मों की शूटिंग से तामिया क्षेत्र में स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। तकनीकी स्टाफ में स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है। होटल, कैटरिंग, ट्रेवल्स, पेंटिंग सहित अन्य सेवाओं में भी स्थानीय लोगों को अवसर दिए जा रहे हैं। तामिया के आकाश मंडराह एवं अमन सरवैया अपनी टीम के साथ इन फिल्मों में असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर के रूप में कार्य करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.