जुन्नारदेव पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री मामले में फरार चल रहे इनामी चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना जुन्नारदेव में फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में अपराध क्रमांक 327/25 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व में आरोपी (1) सतपाल पाल, (2) ओवैस खान तथा (3) मालती जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मामले में अन्य तीन आरोपी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे द्वारा प्रत्येक आरोपी पर ₹2000-₹2000 का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में आज चौथी आरोपी अजेश सूर्यवंशी, निवासी भुता छाबड़ी, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुन्नारदेव न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र ही सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक निलेश पाल एवं आरक्षक राजपाल बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.