मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ज्ञापन में लिखा है कि आपके प्रयासों से नागपुर एवं जबलपुर ब्रॉड गेज रेललाइन विस्तार के बाद यातायात प्रारंभ हो चुका है।
ऐसे में नागपुर एवं जबलपुर के लिए यात्रियों की सुगमता बढ़ाने हेतु जुन्नारदेव से डायरेक्ट रेल सेवा शुरू की जाए।
साथ ही मुंबई एवं हैदराबाद के लिए आवागमन में राहत दिलाने हेतु जुन्नारदेव से नई रेलगाड़ियाँ शुरू करने की भी मांग की गई है।
यह जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण मांग है, जिसे जल्द पूरा किए जाने का आग्रह किया गया है।
इस दौरान श्रीमती पद्मावती जायसवाल, जुन्नारदेव पर्यवेक्षक छोटू पाठक, राजेश पाटील, संतोष जंगेला, दिलीप बागड़े, आदित्य, पुष्कर पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

