अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर ताप्ती सेवा समिति द्वारा मूर्तिकार अजय अयरे और भरत मराठी का किया गया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को राजपुरा स्थित श्री राम मंगल कार्यालय में दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अजय अयरे और भरत मराठी को उनकी उत्कृष्ट कला और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दोनों मूर्तिकारों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजन की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। प्रशासन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे दिव्यांगजन अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर सकें।

समारोह की अध्यक्षता ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर की माननीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री समीर श्रॉफ ने दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रेमलता साकले, सचिव धर्मेंद्र सोनी, वरिष्ठ मार्गदर्शक मंसूर भाई सेवक, उपाध्यक्ष अता उल्लाह खान, पुनीत साकले, डॉ. यूसुफ खान, बसंत पाल, रियाजुल हक, अधिवक्ता भूपेंद्र जूनागढ़, और राजकुमार बचवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अध्यक्षता करते हुए श्रीमती सरिता भगत ने कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल अजय अयरे और भरत मराठी के कलात्मक योगदान को मान्यता देता है, बल्कि अन्य दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि वे अपनी प्रतिभा से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.