अवैध गौवंश तस्करी का मामला: कोतवाली पुलिस ने आरोपी से दो गौवंश किए ज़ब्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को 2 गौवंश ज़ब्त करने में सफलता मिली है।

दिनांक 03/12/25 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कारंज बाज़ार की ओर से अंडा बाज़ार होते हुए कुछ लोग अवैध रूप से गौवंश को क्रूरतापूर्वक हाँकते हुए वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल टीम गठित की।

टीम बताए गए स्थान अंडा बाज़ार पहुंची, जहाँ कुछ देर बाद कारंज बाज़ार की ओर से एक व्यक्ति दो बैलों को रस्सी से खींचते और लकड़ी व रस्सी से मारते हुए आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अताउल मुस्तफा पिता जाकीर हुसैन, उम्र 21 वर्ष, निवासी स्लाटर हाउस के पास, मोमीनपुरा बताया। आरोपी ने गौवंश को वध हेतु अपने घर ले जाने की बात स्वीकार की।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सीताराम सोलंकी, प्रधान आरक्षक दारासिंह, आरक्षक ज्ञानेश्वर चौधरी, राकेश शर्मा, राजकुमार पटेल एवं मातादीन कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.