जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सभी पंचायतों के मोबिलाइजर की बैठक सम्पन्न | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभागृह में सभी ग्राम पंचायतों के मोबिलाइजर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लॉक समन्वयक अधिकारी देवेन्द्र धुर्वे ने पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

पेसा एक्ट के तहत वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्राहकों की जानकारी तथा ग्राम सभा में शामिल अन्य सभी विषयों की जानकारी हितग्राहियों को साझा करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में कई मोबिलाइजर्स ने अपने विचार भी रखे। ब्लॉक सामान्य अधिकारी ने सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने और निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article