डॉ. किशोर मुकाती को मानवीय सेवा के लिए कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

गुलशन परूथी, बड़वानी (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागृह, बड़वानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाडा बुजुर्ग के डॉ. किशोर मुकाती को उनकी त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ. मुकाती ने मुख्य मार्ग पर अचानक बेहोश हुए एक व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्परता दिखाते हुए उसे जिला चिकित्सालय पहुँचाया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने डॉ. मुकाती के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि उनकी तत्परता और निस्वार्थ सेवा न केवल उस व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हुई, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article