अमरपाटन के दो बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया SIR कार्य, एसडीएम ने किया सम्मानित | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अमरपाटन के दो बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया SIR कार्य, एसडीएम ने किया सम्मानित | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची संबंधित SIR कार्य को समय सीमा से लगभग 15 दिन पहले पूरी तरह सम्पन्न करने वाले दो बीएलओ ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया,पोलिंग बूथ क्रमांक 39 के बीएलओ विनोद कुमार पटेल तथा पोलिंग बूथ क्रमांक 92 की बीएलओ फातिमा बनो ने 100 प्रतिशत कार्य समय से पूर्व पूरा कर प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम अमरपाटन डॉ.आरती सिंह और तहसीलदार अमरपाटन डॉ. आर. डी. साकेत ने दोनों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अमरपाटन के दो बीएलओ ने समय से पहले पूरा किया SIR कार्य, एसडीएम ने किया सम्मानित | New India Times

साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप दोनों बीएलओ को उनके परिवार सहित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की विशेष ट्रिप भेंट की गई, जहां वे सफेद शेरों का दीदार कर सकेंगे। मैहर जिला SIR कार्यों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अमरपाटन के इन बीएलओ का यह योगदान प्रशंसनीय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article