झालोद से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, मुल्क की अमन-ओ-चैन के लिए करेंगे दुआएं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झालोद से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, मुल्क की अमन-ओ-चैन के लिए करेंगे दुआएं | New India Times

अल्लाह के फज़्ल-ओ-करम और नबी-ए-पाक ﷺ के सदके उमरा की मुबारक ज़ियारत के लिए झालोद से जनाब बशीर भाई सय्यद, रज़िया बेन सय्यद, जनाब लियाकत सय्यद, नाहेदा सय्यद, अलफेज सय्यद और तनवीर सय्यद अहमदाबाद एयरपोर्ट से मक्का-मदीना की जियारत के लिए रवाना हुए।

झालोद से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, मुल्क की अमन-ओ-चैन के लिए करेंगे दुआएं | New India Times

यहाँ मौजूद सभी लोगों ने उमरा पर जाने वालों से गुज़ारिश की कि मुल्क की अमन-ओ-अमान, भाईचारे और तरक्की के लिए खास दुआ फरमाएँ। जनाब लियाकत सय्यद ने बताया कि वहाँ पहुँचकर वह हमारे मुल्क भारत के लिए अमन, चैन और सुकून की दुआएँ करेंगे।

झालोद से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, मुल्क की अमन-ओ-चैन के लिए करेंगे दुआएं | New India Times

उमरा की फ़ज़ीलत

कई हदीसों में है कि जो शख्स हज या उमरा के इरादे से निकले और सफर में ही इंतेक़ाल हो जाए, उसकी न अल्लाह की अदालत में पेशी होगी और न हिसाब-किताब, बल्कि उसे सीधा जन्नत में दाख़िल किया जाएगा। (तर्ग़ीब)

झालोद से उमरा के लिए रवाना हुए जायरीन, मुल्क की अमन-ओ-चैन के लिए करेंगे दुआएं | New India Times

नबी-ए-करीम ﷺ ने फ़रमाया कि बैतुल्लाह इस्लाम के स्तंभों में से एक अहम स्तंभ है। जो शख्स हज या उमरा करके वापस लौटता है, वह अज्र-ओ-सवाब और ग़नीमत के साथ लौटता है। ग़नीमत का मतलब यह है कि अल्लाह दुनिया में भी उस खर्च का बेहतर बदला अता फ़रमाता है।

एक हदीस में यह भी है कि जो शख्स मक्का के सफर में जाते हुए या लौटते हुए इंतक़ाल कर जाए, उसकी भी पेशी और हिसाब-किताब नहीं होगा और वह सीधे जन्नत में दाख़िल होगा।

उमरा पर जाने वालों को रवाना करने वालों में कई लोग मौजूद रहे

उमरा करने वालों से मोअद्दबाना गुज़ारिश की गई कि मुल्क में रहने वाले तमाम लोगों के हक़ में दुआ फरमाएँ कि अल्लाह हमारे मुल्क के बाशिंदों में मोहब्बत और एकता पैदा करे और मुल्क के दुश्मनों को नेस्त-ओ-नाबूद फरमा दे।
आमीन या रब्बुल आलमीन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article