दहेज हत्या के दो अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना मिश्रौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह की टीम द्वारा 21.11.2025 को मु.अ.सं. 159/2025, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को धनगढ़वा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता में अमित पुत्र रामपाल एवं अमरावती पत्नी रामपाल, दोनों निवासी ग्राम मिठौवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक गोरखनाथ, कांस्टेबल अवधेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.