ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र),NIT:
कलमनूरी नगर पालिका चुनाव के लिए शहर के प्रभाग 9 से युवा पत्रकार शेख वाजिद ने शिवसेना शिंदे गुट की ओर से विधायक संतोष बांगर के साथ नामांकन दाखिल किया। इस बार कलमनूरी नगरपालिका चुनाव में महायुती के शिंदे गुट की तैयारियाँ काफी तेज़ दिखाई दे रही हैं। आज कुल 20 उम्मीदवारों ने नगरसेवक पद के लिए अपने नामांकन पत्र भरे।
शहर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पत्रकारिता के माध्यम से कार्य करने वाले और जनता के बीच लोकप्रिय युवा पत्रकार शेख वाजिद ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस बार नगर पालिका चुनाव में सभी पक्ष नए चेहरों के साथ जनता के बीच अपनी ताकत और प्रभाव दिखाने में जुटे हुए हैं।

