बीजेपी में टिकट के लिए मची होड़ : कांग्रेस को नहीं मिल रहे कैंडिडेट्स | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी में टिकट के लिए मची होड़ : कांग्रेस को नहीं मिल रहे कैंडिडेट्स | New India Times

बिहार में दस हजारी प्रचंड जीत के बाद महाराष्ट्र बीजेपी का आत्मविश्वास चरम पर है। 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू है। धन जन और जीत के मनोनन की गारंटी के कारण टिकट पाने के लिए बीजेपी में होड मची है। निकाय चुनावों के लिए उत्तर महाराष्ट्र की ज़िम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी नेता गिरीश महाजन के जामनेर में 26 सीटों के लिए 300 से अधिक लोग पार्षद बनने के लिए बीजेपी से टिकट चाहते हैं।

बीजेपी में टिकट के लिए मची होड़ : कांग्रेस को नहीं मिल रहे कैंडिडेट्स | New India Times

मेयर के लिए बीजेपी में कोई स्पर्धा नहीं है गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन का नाम तय माना जा रहा है। बीजेपी ने परिवारवाद का आरोप ख़त्म कर दिया है। कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए ज्योत्स्ना विसपुते मैदान में उतरने को तैयार है। ज्ञात हो कि 2014 के विधानसभा चुनाव में विसपुते को पंजा निशानी पर मात्र 2200 वोट मिले थे। शहर के 26 वार्ड्स मे कांग्रेस के पास मजबूत कैंडिडेट्स नही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार की ओर से मेयर पद के लिए मराठा अथवा मुस्लिम चेहरे को उतारा गया तो मुकाबला थोड़ा मज़ेदार हो सकता है।

पूर्व मेयर पारस ललवानी अपनी पत्नी को NCP(SP) के टिकट पर मेयर की सीट के लिए चुनाव लड़वाए यह मांग प्रोग्रेसिव विचारों को मानने वाली जनता में जोर पकड़ रही है। कांग्रेस के मुकाबले NCP(SP) की ताकत ठीक ठाक है लेकिन बूथ पर केडर की जगह पर आम वोटर्स को बीजेपी के प्रभाव से लड़ना पड़ता है। समाजवादी पार्टी , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अजीत पवार) , वंचित बहुजन आघाड़ी , एम आई एम कुछेक सीटो पर नसीब आजमाने के फ़िराक़ में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.