मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
थाना पुवायाँ क्षेत्रांतर्गत DPS स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में MLC सुधीर गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात, विद्यालय प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-प्रस्तुतियाँ, गीत एवं रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें अनुशासन, शिक्षा, ईमानदारी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

