104 वर्षीय श्रीमती अमीना बी हबीबुल्लाह का निधन, जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर शहर के सेहत कुआँ वार्ड क्रमांक 18 स्थित खैर खानी मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल शकूर की 104 वर्षीय बुजुर्ग माताश्री श्रीमती अमीना बी हबीबुल्लाह का गत दिवस निधन हो गया। वह रोज़े-नमाज़ की पाबंद, दयालु स्वभाव की तथा धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने वाली धर्मपरायण मुस्लिम महिला थीं।

उनका जनाज़ा रात 10:00 बजे उनके निवास काला बाग से उठाया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मरहूमा को गणपति नाका स्थित क़दम रसूल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। उनके जनाजे की नमाज़ नूरी मस्जिद, काला बाग बुरहानपुर के पेश इमाम असगर भाई ने अदा कराई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अहमर सोहेल गुड्डू भाई सहित समाजजन एवं रिश्तेदारों ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

By nit