नगर आयुक्त ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने महानगर क्षेत्र के अजीजगंज डैम रोड पर नगर निगम द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सेंटर पर संचालित होने वाले कार्यों की स्थिति देखी गई। सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सेंटर का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

इस पर नगर आयुक्त ने विद्युत व्यवस्था को तुरंत सुचारु कराने, सेंटर की सुरक्षा के लिए बॉउंड्रीवॉल निर्माण तथा गेट लगवाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का संचालन जल्द शुरू करने को कहा, ताकि महानगर के विभिन्न वार्डों में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जा सके।

By nit