बाल दिवस पर वन कन्या आश्रम में आयोजित सक्षम बाल मेला, अधिकारियों ने बच्चों को दिए बाल अधिकार एवं संरक्षण के महत्वपूर्ण ज्ञान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बाल दिवस पर वन कन्या आश्रम में आयोजित सक्षम बाल मेला, अधिकारियों ने बच्चों को दिए बाल अधिकार एवं संरक्षण के महत्वपूर्ण ज्ञान | New India Times

बाल दिवस के अवसर पर वन कन्या आश्रम में सक्षम बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार, नायब तहसीलदार मृदुला सचवानी तथा बाल न्यायालय से प्रदीप जैन उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा वेलकम कार्ड बनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई ‘मेरी सीख’ कॉपियों को भी अधिकारियों ने देखा और उनकी सराहना की।

एसडीएम रितिका पाटीदार और नायब तहसीलदार मृदुला सचवानी द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। बाल न्यायालय से पधारे प्रदीप जैन ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट तथा जे.जे. एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विद्यालय की बाल कैबिनेट सदस्यों ने एसडीएम श्रीमती रितिका पाटीदार और नायब तहसीलदार मृदुला सचवानी को विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें आवेदन भी सौंपा। कार्यक्रम में सक्षम ब्लॉक मैनेजर पूजा साहू, सक्षम मास्टर ट्रेनर अभिलाषा शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

By nit