चोरी के जेवर लेकर नोएडा भागने की फिराक में था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के माल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साउथ सिटी निवासी अमित कुमार रस्तोगी के घर 10 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ₹20,000 नगद, सोने-चांदी के आभूषण और पाँच चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। इस घटना की सूचना पीड़ित ने थाना चौक कोतवाली में दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक ललित शर्मा और मोहसिन अली की पुलिस टीम ने बरेली-सीतापुर हाईवे पर ग्राम मौजमपुर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से चोरी के सामान के साथ आरोपी सचिन (25 वर्ष), निवासी ग्राम मौजमपुर थाना चौक को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉलोनी में ताला लगे घरों की रेकी करता था। जब वह साउथ सिटी स्थित केपी पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली में पहुंचा, तो उसने देखा कि एक घर के किचन में बाहर की ओर एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ है। उसने घर की साइड वाली दीवार पर चढ़कर किचन में लगे एग्जॉस्ट को तोड़ा और अंदर घुस गया। वहां से अलमारी में रखे जेवर और नगदी चोरी कर दीवार से कूदकर भाग गया।

आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने हरिपुर कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर दो जोड़ी पायल और पाँच सिक्के चोरी किए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी का सामान लेकर नोएडा भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। उसने बताया कि पहले की चोरी से मिली नगदी वह अपने शौक पूरे करने में खर्च कर चुका है और चोरी के जेवर राह चलते लोगों को बेचकर जुआ और शराब में पैसा उड़ा दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और इससे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article